जैसा कि आप जानते हैं 5 और 6 नवंबर को CET का पेपर NTA ( एंटीए )द्वारा HSSC की सिफारिश पर लिया गया था। इस पेपर के लिए लगभग 11 लाख प्लस विद्यार्थियों ने फार्म भरे थे, 7 लाख प्लस विद्यार्थी इस पेपर के लिए उपस्थित हुए।जैसा की आपको विदित है कि पेपर के लिए फ्री बस सेवा का भी इंतजाम किया गया था सरकार द्वारा। अब पेपर हो चुका है, विद्यार्थियों की मांग है कि पेपर की KEY आ जाए। कई विद्यार्थी इस असमंजस में भी हैं कि एक ओएमआर शीट जो वह पहले अपने घर लेकर जाते थे पेपर के बाद, अब वह ओएमआर शीट उनको वापस क्यों नहीं दी गई। सकैनिंग पूरा होने के बाद विद्यार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओएमआर शीट को अपलोड कर दिया जाएगा। ओएमआर शीट विद्यार्थियों को मिलने के बाद आंसर की भेजी जाएगी। उसके बाद अगर कोई किसी विद्यार्थी को आपत्ति है तो वेबसाइट पर जाकर आपत्ति रजिस्टर करवा सकते हैं।
हालांकि विद्यार्थी अभी इस असमंजस में ज्यादा है कि यह पेपर क्वालीफाइंग क्यों नहीं है, सरकार का कहना है कि पेपर में टॉपर बच्चों की संख्या का 2 या 3 गुना ही आगे आने वाली भर्तियों में चयनित किया जायेगा।
