एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2023 कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ssc.nic.in और ssc.dicialm.com पर जारी की जाएगी। 14 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी उम्मीदवार उत्तर कुंजी, रिपॉन्स शीट पीडीएफ, आपत्ति लिंक, अंकों की गणना और अन्य विवरण डाउनलोड करने के लिए Direct Link यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
Delhi Police Constable Answer Key 2023:
कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कुंजी आज जारी होने की संभावना है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है , वे जारी होने के बाद एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in के माध्यम से रिस्पॉन्स शीट और दिल्ली पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। एक बार जारी होने के बाद, एसएससी उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए विंडो भी ओपन करेगा और उम्मीदवार प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करके इसे चुनौती दे सकते हैं। एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली पुलिस में कुल 7547 कांस्टेबल पद भरे जानें है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवार वेतन स्तर 3 दिशानिर्देशों के अनुसार 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक मासिक वेतन की उम्मीद कर सकते हैं। परीक्षा 14 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोग द्वारा बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से अपने खाते में लॉग इन करके दिल्ली पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकेंगे। प्रश्न पत्र पीडीएफ डाउनलोड करने के स्टेप, उत्तर कुंजी में आपत्तियां उठाने का लिंक, और अपनी रैंक की गणना करने में भी सक्षम होंगे।